Ola Electric scooter specification in hindi

OLA ELECTRIC SCOOTER

ola electric scooter
image credit-olaelectric.com


भारत में Electric Vehicles  की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है, पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ने से लोग परेशान है ,जिस कारण अब लोग Electric Vehicles  को ही पसंद कर रहे हैं, जिससे वो पेट्रोल डिएसल की बढ़ती कीमतों से निजाद पा सके ,इसके चलते बाजार में एक का बाइक या स्कूटर की खूब विक्री हो रही है। 

Ola Electric scooters

    Ola Electric स्कूटर के S1 और S1 Pro की बुकिंग 15 सितम्बर (बुधवार) से शुरू हो गयी है, Ola Electric स्कूटर्स S1 और S1 Pro की ऑनलाइन बिक्री 8 सितंबर से शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से इसे एक  हफ्ते के लिए टाल दिया गया था।

    Ola Electric scooters की कीमत

    Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो वेरिएंट्स S1 और S1 Pro में पेश किया गया है, ज्यादातर  राज्यों में Ola S1 की कीमत 99,999 रुपये है जबकि S1 Pro की कीमत 1,29,999 रुपये है. यह स्कूटर 10 colour में उपलब्ध है। इस स्कूटर की सबसे कम कीमत गुजरात में है। इन कीमतों में राज्यों की तरफ से दी जाने वाली सब्सिडी भी शामिल हैं। इस स्कूटर की बिक्री इस साल अक्टूबर से शुरू होगी। इस स्कूटर पर EMI का भी ऑप्शन मिल रहा है, महज 2999 रुपये की शुरूआती EMI पर इस स्कूटर को खरीद सकते हैं। इस स्कूटर को आप 499 रुपये में में बुक कर सकते हैं, बुकिंग के लिए आपको कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। 

    कंपनी ने एक बयान में कहा, "हमने 600 करोड़ से अधिक मूल्य के स्कूटर बेचे! यह पूरे टू-व्हीलर उद्योग द्वारा एक दिन में बेचे जाने वाले मूल्य से कहीं अधिक है ! इलेक्ट्रिक स्कूटर ने पहले 24 घंटों के भीतर रिकॉर्ड तोड़ 100,000 बुकिंग्स हासिल करने का रिकॉर्ड भी हाल ही में तोड़ा है, जिससे यह दुनिया में सबसे बुकिंग हासिल करने वाला प्री-बुक्ड स्कूटर बन गया है। 


    Ola S1 की खासियत

    Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर 3.9 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक का उपयोग किया गया है, इसका  इलेक्ट्रिक मोटर  8.5 kW की पावर देगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में दो राइडिंग मोड नॉर्मल मोड और स्पोर्ट मोड दिए गए हैं। वहीं चार्जिंग टाइम की बात करें तो और 4h 35 min में फुल चार्ज किया जा सकता है।  इसके अलावा कंपनी के सुपरचार्जर से ये बैटरी महज 18 मिनट में ही 50 फीसदी तक चार्ज हो सकती है इसकी टॉप स्पीड 90 km/h होगी। यह रिवर्स गियर, सेग्मेंट के बेस्ट अंडर सीट स्टोरेज, नैविगेशव  जैसे फीचर्स के साथ आता है।

    बात करे इसकी रंग की तो यह 5 रंगो में उपलब्ध होगा, एक बार फुल चार्ज करने पर 121 km का सफर तय करेगी ,साथ ही  0 से 40 km/h  की स्पीड महज 3.6 sec में हासिल कर लेगी।  साथ हे इसमें boot space 36 का मिलेगा।  

    कीमत - 99,999  

      

    Ola S1 Pro  की खासियत

    Ola S1 pro  इलेक्ट्रिक स्कूटर 3.9 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक का उपयोग किया गया है, इसका  इलेक्ट्रिक मोटर  8.5 kW की पावर देगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन राइडिंग मोड -नॉर्मल मोड, स्पोर्ट मोड और हाइपर मोड  दिए गए हैं। वहीं चार्जिंग टाइम की बात करें तो और 6h 30 min में फुल चार्ज किया जा सकता है।  इसके अलावा कंपनी के सुपरचार्जर से ये बैटरी महज 18 मिनट में ही 50 फीसदी तक चार्ज हो सकती है इसकी टॉप स्पीड 115 km/h  होगी। यह रिवर्स गियर, सेग्मेंट के बेस्ट अंडर सीट स्टोरेज, नैविगेशव  जैसे फीचर्स के साथ आता है।

    बात करे इसकी रंग की तो यह 10 रंगो में उपलब्ध होगा, एक बार फुल चार्ज करने पर 181  km का सफर तय करेगी ,साथ ही  0 से 40 km/h  की स्पीड महज 3 sec में हासिल कर लेगी।  साथ हे इसमें boot space 36 का मिलेगा।  

    कीमत -  1,29,999


    मोबाइल ऐप से कनेक्ट होगा

    image credit-olaelectric.com


    Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉक और अनलॉक करने के लिए चाबी की भी जरूरत नहीं होगी। इसके लिए आपको स्कूटर को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट करना होगा और मोबाइल ऐप के जरिये आप इस स्कूटर को लॉक और अनलॉक कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि जैसे ही आप इस स्कूटर के नजदीक जायेंगे यह सेंसर की मदद से आपकी मौजूदगी को जानते हुए अनलॉक हो जाता है और जैसे ही आप सेंसर रेंज से दूर जाते हैं ये स्कूटर लॉक हो जाता है। 

    ब्रेकिंग टाइप Combine Braking System
    चार्जिंग पॉइंट हाँ
    फास्ट चार्जिंग हाँ
    Fast Charging Time 18 min में 75 km
    Internet Connectivity हाँ
    Processor 1.8 GHz Octacore
    Mobile Application हाँ
    Geofencing हाँ
    Gradeability 12°
    मोबाइल कनेक्टिविटी Bluetooth,WiFi
    स्पीडोमीटर डिजिटल
    ट्रिपमीटर डिजिटल
    कंसोल डिजिटल
    पास स्विच हाँ
    क्लॉक हाँ
    एंटी थेफ्ट अलार्म हाँ
    राइडिंग मोड्स हाँ
    क्रूज कंट्रोल हाँ
    नेविगेशन हाँ


    एक टिप्पणी भेजें (0)
    और नया पुराने