कोरोना की तीसरी लहर
|
| corona virus |
कोरोना वायरस जिसकी शुरुवात चीन के वुहान शहर के बाज़ार से 2019 में हुई। जो की पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर समस्या बना। यह बीमरी SARS-COV-2 वायरस से होती होती जिसका संछिप्त नाम covid -19 या कोरोना है। आज यह बीमारी पूरी दुनिया के सभी देशो में फ़ैल चुकी। अभी तक करीब 22,03,83,954 लोगो को यह बीमारी हो चुकी है। और करीब 45,61,446 लोगो की मौत हो चुकी है। जिसमे सबसे ज्यादा कोरोना के cases अमेरिका में 39640742 मामले सामने आये है और सबसे ज्यादा मौते भी अमेरिका 6,41,728 में हुई है। जबकि भारत में अभी तक करीब 33027621 मामले सामने आये है, और 440752 मौते हो चुकी है।
भारत में कोरोना की शुरुवात
भारत में कोरोना वायरस की शुरुवात जनवरी 2020 में हुई जिसके बाद भारत में लगातार इसके मामले बढ़ते रहे, भारत में कोरोना की पहली लहर अगस्त 2020 से दिसंबर 2020 रही जिसमे सबसे ज्यादा मामले सितंबर 2020 में करीब 90000 आये, उसके बाद मामलो में कुछ कमी आयी लेकिन फिर तीसरी लहर मार्च 2021 से जुलाई 2021 तक तीसरी लहर आयी जिसमे सबसे ज्यादा मामले 3,90,000 आये।,ऐसी समय भारत में सबसे ज्यादा मौते हुई
कोरोना वायरस क्या है WHAT IS CORONA VIRUS
कोरोना वायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है, जो इंसानों में सामान्य जुकाम, भुखार से लेकर गंभीर समस्या तक पैदा कर सकता है। इसके अलावा कोरोना वायरस से SARS और MERS जैसी जानलेवा बीमारियां भी हो सकती हैं। इस वायरस का नाम इसके शेप के आधार पर रखा गया है। ये वायरस जानवरों और इंसान दोनों को एक साथ संक्रमित कर सकता है। यह वायरस जानवरो से संबंधित है और चमगादड जरिए इंसानो में आया है। इस विषाणु में एकल आरएनए युक्त जीनोम पाया जाता है। कोरोनावायरस के जीनोम का आकार लगभग 27 से 34 किलोबेस तक होता है।
कोरोना कैसे फैलता है
वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने, बोलने, या सांस लेने के दौरान उनके मुंह या नाक से निकलने वाले छोटे तरल कणों से फैल सकता है. या संक्रमित व्यक्ति द्वारा छुयी किसी चीज को चुने से भी हो सकता है
कोरोना की तीसरी लहर |THIRD WAVE OF CORONA
देश में कोरोना की पहली और दूसरी लहर आ चुकी है,जिसमे दूसरी लहर सबसे ज्यादा खतरनाक रही और अभी तीसरी लहर आने वाली है, हालाकी तीसरी लहर दूसरी लहर जितनी खतरनाक नहीं होगी, लेकिन कोरोना की इस लहर में बच्चों पर ज्यादा खतरा होगा।
कोरोना की तीसरी लहर कब आएगी
कोरोना की तीसरी लहर अक्टूबर में चरम पर रह सकती है, देश के कुछ हिस्सों में इसकी शुरुवात हो चुकी है,
कोरोना की तीसरी लहर कितनी खतरनाक होगी
लगातार हो रहे वैक्सीनेशन की वजह से संक्रमण कम हो रहा है। कुछ राज्य ऐसे है जहां संक्रमण अब न के बराबर है इसीलिए तीसरी लहर का खतरा न के बराबर ही है. वैज्ञानिको के अनुसार अक्टूबर महीने तक देश में कोरोना के एक्टिव मामले 15 हजार के करीब रहेंगे।
कोरोना की तीसरी लहर के लक्षण | SYMPTOMS OF THIRED WAVE
कोविड-19 वायरस, अलग-अलग लोगों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है. साथ ही तीसरी लहर में भी इसके में कुछ ज्यादा फर्क नहीं रहेगा।
क्युकी तीसरी लहर का सबसे ज्यादा असर बच्चो पे रहेगा तो कुछ लक्षण है जिनसे हमे सावधान रहना चाहिए।
कोविड -19 मुख्य रूप से पहले से बीमार और वृद्ध लोगों को अधिक प्रभावित करता है |
आम लक्षण:
- तेज बुखार के साथ थकान होना।
- अगर लगातार सूखी खांसी हो रही है तो डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए।
- बिना कुछ किये थकान लगना और बदन टूटना
- यदि खाने का स्वाद और गंध न पता नहीं चल रहा है तो भी कोरोना का टेस्ट करा लेना चाहिए।
- शरीर में दर्द होना ।
गंभीर लक्षण:
- सांस लेने में दिक्कत या सांस फूलना कोरोना का सबसे गंभीर है यह लक्षण दिखने पर तुरंत के पास जाना चाहिए। सीने में दर्द या दबाव
- गंभीर लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए और अपना कोरोना का RT-PCR टेस्ट करना चाहिए ,और साथ हे अन्य लोगो से भी दूरी बना लेनी चाहिए
कोरोना की तीसरी लहर से बचने के उपाय
- कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सबसे असरदार उपाय है कि आप टीका लगा ले।
- कोरोना वायरस से बचने के लिए आप नियमित रूप से अपने हाथ साबुन से धोएं एवं सेनीटाइज करें.
- अपने चेहरे को मास्क से अच्छी तरह से (नाक ऊपर तक ) ढके।
- यदि आपको कोरोना से संबंधित कोई भी लक्षण दीखता हैं तो सबसे पहले डॉक्टर को दिखाएं और उनस
- शरीर में immunity बढ़ाने के लिए अच्छी चीजों का सेवन करे। एक - दूसरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें,और मास्क लगाएं .
- भीड़ वाले इलाकों में न जाये ,बंद जगहों की बजाय खुली, हवादार जगहें चुनें.
- खांसने या छींकने पर अपनी नाक और मुंह को कोहनी या रूमाल से ढंक लें.
- बाहर का खाना न खाये
- अपनी आंखों, नाक और मुंह को बेवजह छूने से बचें।
क्या खाये
- विटामिन,प्रोटीन ,फाइबर की कमी को पूरा करने के लिए ताज़ी सब्जिया फल खाये
- विटामिन-ई वायरस और बैक्टीरिया से होने वाले इन्फेक्शन्स से बचाता है तो जिसके लिए आप सुबह उठ कर बादाम खा सकते
- विटामिन-सी से युक्त सब्जिया जैसे शिमला मिर्च ,टमाटर खा सकते है नीम की पत्तिया, गिलोय की टहनी को पीस कर उसका सेवन क्र सकते है , यह दोनों आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ने में मद्दद करते है।
भारत में कोविड-19 vaccine | COVID VACCINE IN INDIA
भारत के पास कोरोना से लड़ने के लिए अभी 3 वैक्सीन उपलब्ध है
- Sputnik v
- Covaxin
- Covishield
भारत में अभी तक 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगो को सबसे ज्यादा Covishield वैक्सीन लगी है। जो की 2 चरणों में लग रही है
अगर अपने Covishield वैक्सीन की दोनों डोस लगा दी है तो ये 81.3 % प्रभावशाली है। तथा Covaxin 63.3 % प्रभावशाली है। जबकि इन सब में सबसे ज्यादा प्रभावशाली Sputnik V वैक्सीन है जो की 91.6 % प्रभावशाली है।
कोरोना वायरस की तीसरी लहर से लड़ने का सबसे असरदार तरीका यही है की ज्यादा से ज्यादा लोगो को वैक्सीन लगा दी जाय ,भारत ने एक दिन में सबसे ज्यादा 1.09 करोड़ लोगो को वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड हासिल किया गया.


