यदि अपने कोविड -19 की एक या दोनों डोज लग गयी है, तो वैक्सीन का सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का तरीका यह है -
![]() |
कोरोना महामारी का प्रभाव पूरी दुनिया पर बहुत बुरा पड़ा है,लाखो लोगो की जान इस बीमारी में चली गयी। इसमें सावधानी ही इसका पहला बचाव है जिसमे मास्क पहनना और बिना जरूरी कामो के लिए घर से बाहर नहीं निकना है। वक्त के साथ बहुत से देश ने इससे बचने के लिए वैक्सीन बना ली है, जिसमे हमारा देश भारत भी है। भारत में अभी 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगो को वैक्सीन लग रही है जिसमे अभी तक तक 66 करोड़ लोगो को वैक्सीन लग चुकी है। वैक्सीन लेने के बाद लोगो को सेर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है जो इस बात का प्रमाण है की उन्होंने वैक्सीन ले ली है।
अपने चाहे केवल एक ही वैक्सीन ली है, या दोनों आप दोनों परीस्थिति में सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है।
CO - WIN वेब साइट या ऐप से सर्टिफिकेट डाउनलोड करे -
1. सबसे पहले CO - WIN वेब साइट पर जाएं।
2. दायं और ऊपर की तरफ पिली पट्टी पर SIGN IN पर क्लिक करे करे।
3 . अपना मोबाइल नंबर डाले और OTP डाल कर SIGN IN करे।
4 . लॉगिन होने के बाद उन सभी लोगो का नाम आपको दिखाई देगा जिनका रजिस्ट्रेशन आपके मोबइल नंबर से हुआ होगा।
5. जिस - जिस ब्यक्ति ने वैक्सीन ले ली होगी उमके नाम के आगे VACCINATED लिखा आएगा।
6 . सर्टिफिकेट पर क्लिक करके वैक्सीन का सर्टिफिकेट PDF फॉर्म में डाउनलोड हो जायगा।
आरोग्य सेतु ऐप वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करे -
1. सबसे पहले आरोग्य सेतु पर जाएं।
2 . दायं और ऊपर VACCINATION पर क्लिक करे।
3. वहां पर अपना 10 अंको का रजिस्टर मोबाइल नंबर डाले ( या जो नंबर आपने वैक्सीन लागते समय दिया हो )
5. उसके बाद आपको एक OTP मिलेगा जिसको VERIFY करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा।
6 . उस मोबाइल नंबर से रजिस्टर जिस - जिस ब्यक्ति ने भी वैक्सीन ले ली होगी उनके नाम के आगे एक SIGN दिखेगा जिस पर क्लिक करके आपके सर्टिफिकेट PDF में डाउनलोड हो जायगा।
